Press "Enter" to skip to content

पोहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, पुलिस को सौंपा आरोपी, पोहरी में भाजपा नेता के साहसिक कदम की चर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमनी ने खुलेआम बिक रही अवैध शराब की खेप पकड़ी जानकारी के अनुसार आशुतोष जेमनी किले के पास स्थित अड्डा वाले हनुमान मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर से बाहर निकलते समय उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार युवक चद्दर में लिपटी हुई देशी शराब की पेटी लेकर जा रहा है। अचानक बाइक फिसलने से शराब से भरे क्वार्टर जमीन पर बिखर गए।

यह दृश्य देखकर मंडल अध्यक्ष ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक को उनके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने खुद को शराब ठेकेदार का आदमी बताया।

आशुतोष जेमनी ने कहा कि शराब माफिया और ठेकेदार गांव-गांव में अवैध शराब बिकवाने का काम करते हैं। लेकिन पोहरी में अब ऐसे अनैतिक काम नहीं चलेंगे। जब सरकारी दुकान मौजूद है तो अवैध शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिलेभर में शराब माफियाओं द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार कलेक्टर और एसपी तक पहुंचती रहती हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग इस अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने मे असफल रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष के इस कदम की कस्बे में जमकर सराहना की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!