Press "Enter" to skip to content

पोहरी जनपद सभागार में दिव्यांग बच्चों के लिए स्क्रीनिंग शिविर आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी जनपद पंचायत सभागार में दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के उद्देश्य से सोमवार, 10 नवम्बर 2025 को जनपद पंचायत पोहरी कार्यालय में स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में जिले से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच कर उनकी दिव्यांगता का परीक्षण किया। परीक्षण उपरांत पात्र बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान करना था जो किसी न किसी शारीरिक या मानसिक विकलांगता से पीड़ित हैं, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

इस दौरान जनपद पंचायत पोहरी के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!