शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटा में 12 साल के नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार लखन आदिवासी निवासी ग्राम कोटा ने बताया कि 9 नवंबर की रात्रि आशिक आदिवासी उम्र 12 साल ने अपने कमरे में दरवाजे की कुंडी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब उसकी मां वापस लौटी तो उसने दरवाजा बंद देखा इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर जब देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.







Be First to Comment