Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की शारदा कॉलोनी के रहवासी पानी और सड़क से परेशान, सड़क की 20 लाख की राशि निकालने के आरोप, ADM ने तुरंत जांच और व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के वार्ड नंबर 15 फतेहपुर स्थित शारदा कॉलोनी के रहवासी बुनियादी सुविधाओं की कमी से बुरी तरह परेशान हैं। पानी और खराब सड़क की समस्या को लेकर शुक्रवार को कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की करीब 20.69 लाख की राशि निकाल ली गई है, जबकि सड़क का काम शुरू भी नहीं हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।


निवासियों ने शिकायत में बताया कि कॉलोनी में मड़ीखेड़ा की पाइपलाइन तो पड़ी है, लेकिन नलों में पानी नहीं आता है। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा उनसे पानी के बिल वसूले जा रहे हैं। साथ ही, क्षेत्र में लगा शासकीय बोर भी नगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

कॉलोनीवासी सड़क निर्माण न होने से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। कच्ची सड़क जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो गई है और बारिश में पानी भर जाने से यहां से आवागमन मुश्किल हो गया है।

ADM ने तुरंत जांच और व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
चूंकि कलेक्टर शहर से बाहर थे, इसलिए एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला ने आवेदन प्राप्त किया। उन्होंने मौके पर ही नगरपालिका अधिकारियों को क्षेत्र का निरीक्षण कर तत्काल पानी की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण कार्य की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!