शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में खनियांधाना पुलिस ने लूट के संगीन मामले में जबरदस्त तत्परता दिखाते हुए 5 दिनों में आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से लूटा गया करीब 7 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद कर लिया गया है। थाना खनियाधाना में दर्ज अपराध क्रमांक 469/2025 में फरियादी प्रकाशचंद्र जैन उम्र 65 वर्ष निवासी खनियाधाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 अक्टूबर की रात चार अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए और उन्हें व उनकी पत्नी संध्या जैन को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी एस पी अमन सिंह राठौड़ ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए व 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया एएसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन में एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की पाँच टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सायबर टीम की मदद और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए करीब 50 संदिग्धों से पूछताछ की कल पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद टाटा इंडिगो UP 93 AC 1273 में दो व्यक्ति लूट का माल बेचने खनियाधाना जा रहे हैं। इस पर एस आई अरविंद सिंह जाट के नेतृत्व में टीम ने सिलपुरा मोड़ पर घेराबंदी कर कार को रोका पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गोलू बंशकार निवासी छोटी मुहारी एवं संजीव उर्फ संजू लोधी निवासी चमरौआ बताया। तलाशी में संजीव के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला, जबकि दोनों के पास से लूटा गया सोने का कड़ा, टॉक्स और चांदी की बिछूडिय़ां बरामद हुईं पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों पंकज बाल्मीक, सीमित लोधी और जयदेव लोधी निवासी चमरौआ के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया पुलिस ने तत्परता से दबिश देकर जयदेव लोधी को पकड़ा, जिसके पास से सोने की चैन, जबकि सीमित लोधी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ। गोलू बंशकार के पास से चांदी की झारी (लोटा) भी जब्त किया गया जिसमें अभी मुख्य आरोपी पंकज बाल्मीक की तलाश जारी है। बरामद सामग्री में सोने की चैन, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉक्स, 4 जोड़ी चांदी की बिछूडिय़ां चांदी की झारी (लोटा), 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस, टाटा इंडिगो कार एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कुल मूल्य लगभग 7 लाख रूपए शामिल है।










Be First to Comment