Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पिपरसमा रेलवे अंडर ब्रिज में महिला से 2 मंगलसूत्र लूटे, 3 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, बेटे के सिर पर कट्टे की नोक पर दिया बारदात को अंजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिपरसमा रेलवे अंडर ब्रिज के अंदर तीन बदमाश ने कट्टे की नोक पर महिला के दो मंगलसूत्र लूट लिए. जिसके बाद बदमाश मौके से बदमाश फरार हो गए. कोतवाली थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा निवासी फतेहपुर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ सुबह 11:30 बजे ग्राम ग्राम ठेव में ठाकुर बाबा मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वह पिपरसमा में रेलवे अंडर ब्रिज पर पहुंचे. तभी 3 बदमाशों ने स्प्लेंडर मोटरसायकिल से रास्ता बंद कर दिया. जिसके बाद एक बदमाश ने सिर के ऊपर कट्टा तानकर महिला के दो मंगलसूत्र लूट लिए. जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. कोतवाली थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!