शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के माड़ोद गांव में मंगलवार सुबह एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। परिवारजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतका अंगूरी रावत घर के बाहर सेम के बेल से सब्जी तोड़ रही थीं। तभी ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। तार में करंट होने से अंगूरी उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
परिजनों ने तुरंत तार हटाया और महिला को आनन-फानन में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।







Be First to Comment