
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के दिनारा थाने में दूध डेयरी के पास बीते रोज पुराने विवाद को लेकर पांच लोगों ने मिलकर दो लोगों पर बंदूक व लोके के सरियों से हमला बोल दिया। घटना में हरीशचंद्र, रामकुमार, प्राणसिंह व दो अन्य लोगों ने मिलकर राजू पुत्र बाबूलाल जाटव व एक अन्य में बंदूक से गोली मार दी। घटना में गोली राजू के पेट में लगी। वहीं आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment