Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में मजदूरी के पैसे मांगने गए युवक के हाथ को कुल्हाड़ी से काटा, मुख्यमंत्री मोहन यादव की दी धमकी, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम वपाबली में मजदूरी मांगने गए युवक के हाथ पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया. जिसके कारण युवक के हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई. जिसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार परमाल पत्र मनपूल आदिवासी निवासी ग्राम बपावली थाना भोंती ने बताया कि वह एक माह से चेन्नई में मोहर सिंह यादव के लड़के के साथ बिजली का काम कर रहा था. इसी दौरान एक माह बीत जाने के बाद ज़ब वह दीपावली पर घर आया तो वह मोहर सिंह आदिवासी के घर पर मजदूरी के पैसे मांगने के लिए गया. लेकिन मोहर सिंह यादव ने कहा कि घर पर पैसे मांगने कैसे आ गया. जिसके बाद मोहर सिंह यादव ने दोनों लड़कों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हाथ पर हमला कर दिया. जिसके कारण हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी ऑफिस में  दर्ज कराकर न्याय की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!