Press "Enter" to skip to content

69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महिला कोच से मारपीट, खाना भी मिला ख़राब, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी में चल रही 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भोजन की अव्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। रविवार शाम फिजिकल कॉलेज मैदान की मैस में सागर संभाग के दल प्रबंधक और टीकमगढ़ महिला क्रिकेट टीम की कोच के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने कोच की शिकायत पर दल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को माधवराव सिंधिया स्टेडियम में 10 संभागों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था। खिलाड़ियों को सुबह से शाम तक भोजन नहीं मिला। शाम को जब टीकमगढ़ की बालिका टीम फिजिकल कॉलेज के हॉस्टल स्थित मैस में पहुंची, तो उन्हें पानी जैसी दाल और बहुत कम चावल दिए गए। रोटी मांगने पर दल प्रबंधक विवेक दत्त शर्मा ने टीम को धमकाया।

कोच शिवानी सिंह ने खिलाड़ियों के लिए रात में पूड़ी पैक करने को कहा, जिस पर दल प्रबंधक गुस्से में आ गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोच से गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना में कोच घायल हो गईं। बाद में पूरी टीम फिजिकल थाना पहुंची, जहां एक घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई।

जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे ने बताया कि हर संभाग का दल प्रबंधक अपने मैस की व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता है। उन्होंने पुष्टि की कि सागर संभाग की मैस में विवाद हुआ था। बच्चों से बात करने के बाद शिवपुरी की दूसरी मैस से भोजन की नई व्यवस्था कर दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!