शिवपुरी: शहर में आशा कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग कि है उनका मानदेय समय पर नहीं मिल रहा है. जिस कारण उन्हें घर खर्च चलाने में ब्याज से पैसे लेने पड़ रहे है. इसकी शिकायत आज कलेक्टर से कर निराकरण करने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनका 3 महीने से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है. जिस कारण से उन्हें अनेकों समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है. खर्च कर चलाने के लिए भी उन्हें ब्याज से पैसे लेनी पड़ रहे है. ऐसे में उनकी स्थिति बहुत ख़राब हो चुकी है आशाकर्ताओं ने मांग की है कि अगर उनका मानदेय नहीं डाला गया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगी.







Be First to Comment