Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के युवक ने थार 5500 रूपये में किराए से ली, बोला अब वापस नहीं करूंगा, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर में ट्रैवल्स एजेंसी से थार कार को 24 घंटे के लिए किराए पर लेकर गया शिवपुरी का युवक फिर वापस ही नहीं लौटा। घटना 28 अक्टूबर की थाटीपुर सिद्धेश्वर नगर की है। उसी रात 10:40 बजे थार में लगा जीपीएस अचानक डिसकनेक्ट हो गया। जीपीएस डिसकनेक्ट का मैसेज मोबाइल पर आते ही ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक की नींद उड़ गई।

अगले दिन वह जीपीएस की लास्ट लोकेशन डबरा पहुंचे तो वहां कार नहीं मिली है। इसके बाद कार मालिक, गाड़ी किराए पर ले जाने वाले के शिवपुरी एड्रेस पर पहुंचे तो पता लगा कि वह गाड़ी सहित गायब है। परिजन ने फोन पर बात कराई तो उसने गाड़ी लौटाने से मना कर दिया। अब लौटकर रविवार को ट्रैवल्स संचालक ने थाटीपुर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के थाटीपुर स्थित सिद्धेश्वर नगर निवासी पवन पुत्र उदय सिंह गुर्जर ट्रैवल्स संचालक हैं। पवन की सिद्धेश्वर नगर में ही सिटी व्हील्स ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी है। 28 अक्टूबर को उनके ट्रैवल्स के ऑफिस पर दुर्गेश सोनी पुत्र रमेश चंद सोनी निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी आया था।

उसने शिवपुरी में एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए थार कार की मांग की थी। जिस पर ट्रैवल्स एजेंसी संचालक पवन ने अपनी थार क्रमांक MP07 ZZ-1265 उसे किराए पर दी, जिसका किराया 5500 रुपए तय हुआ। किराया तय होने के बाद उन्होंने थार उसे सौंप दी थी।

रात 10.40 बजे थार का जीपीएस हुआ डिसकनेक्ट
जिस दिन आरोपी कार किराए पर लेकर गया था। उसी रात 10.40 बजे डबरा में जाकर कार का जीपीएस डिसकनेक्ट हो गया। जिसका मैसेज ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के मोबाइल पर आया। जब उन्होंने कॉल किया तो आरोपी दुर्गेश का मोबाइल नंबर बंद आया। इसके बाद वह उसका इंतजार करते रहे, लेकिन दो दिन बाद भी वह उनकी थार लेकर नहीं आया।

जब थार लेकर दुर्गेश नहीं आया, तो पवन शिवपुरी में दुर्गेश के घर पहुंचा। वहां पता चला कि दुर्गेश पेशे से ड्राइवर है। जब उन्होंने थार वापस करने को कहा, तो उसका कहना था कि वह थार वापस नहीं करेगा। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा।

एक ट्रैवल्स एजेंसी से शिवपुरी के युवक ने थार कार हायर की थी। गाड़ी लेकर गया फिर वह लौटा नहीं है। जब ट्रैवल्स संचालक उसके घर पहुंचा तो उसने गाड़ी लौटाने से मना कर दिया। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!