शिवपुरी: शहर के देहात थाना पुलिस को SDM न्यायालय ने एक मकान पर कब्ज़ा खाली कराने को लेकर आदेशित किया है. 24 अक्टूबर को यह आदेश किया गया था लेकिन आज दिनांक तक मकान खाली नहीं करवाया गया है. जिसके कारण पीड़ित को समस्या आ रहीं है.
बता दें की एसडीएम न्यायालय ने देहात थाना प्रभारी को आदेशित किया है कि प्रार्थिया के मकान में अवैध रूप से निवासरत कपिल मिनोचा और पूजा मिनोचा से मकान खाली कराएं। 24 अक्टूबर को यह आदेश होने के बाद भी पुलिस अब तक हाथों पर हाथ रखे बैठी है और किसी अनहोनी के होने का इंतजार कर रही है ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्योंकि संतराम मिनोचा और डोली मिनोचा ने साफ कहा है कि लगातार उन्हें कपिल और पूजा के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. जिससे वो अपने सामान्य जीवन जीने में असमर्थ हो रहे है. देखना अब ये है कि पुलिस कब तक कार्यवाही करती है या किसी राजनीतिक दबाव में आकर किसी अनहोनी होने का इंतजार करती रहेगी। इससे पहले भी परिवार में विवाद हो चुका है. उसके बाद अब न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है की मकान को खाली करवाया जाए.







Be First to Comment