शिवपुरी: नरवर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम नया जैतपुर के एक दर्जन से अधिक किसानों ने गरिमा ट्रेडर्स खाद एवं बीज भंडार नरवर से धान की फसल का बीज खरीदा था उस धान का बीज नकली होने के कारण धान की फसल में बालियां अभी तक नहीं निकली है तथा एक दर्जन किसानों की लगभग 40 से 50 बीघा धान की फसल खराब हो चुकी है. इस संबंध में ग्रामीणों ने गरिमा ट्रेडर्स खाद एवं बीज भंडार नरवर के प्रो नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ नया जैतपुर के किसानों ने शिकायती आवेदन कृषि अधिकारी नरवर, तहसीलदार नरवर ,थाना प्रभारी नरवर ,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, जिला कलेक्टर शिवपुरी को पिछले 15 दिन पहले शिकायती आवेदन दिए थे लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के चलते गरिमा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर नरेंद्र कुशवाहा नरवर पर शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे गुस्साए किसान माथेराम कुशवाहा नया जैतपुर आज मोबाइल के टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की गई. उस किसान को नायब तहसीलदार नरवर एवं कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र कोरकू द्वारा आश्वासन दिया गया कि युक्त गरिमा ट्रेडर्स के प्रो नरेंद्र सिंह कुशवाहा पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी तब जाकर युक्त माथे राम कुशवाहा मोबाइल टावर से नीचे उतरा. इस संबंध में अन्य एक दर्जन से अधिक किसानों ने
गरिमा ट्रेडर्स से धान की फसल का बीज एवं दवाइयां खरीद कर किसानों ने लगभग 40 से 50 बीघा धान की फसल लगाई थी युक्त संपूर्ण धान में बालियां न आनेके कारण लगभग 8 से 10 लख रुपए की फसल खराब हो चुकी है तथा वही नया जैतपुर के किसान बादाम सिंह पुत्र किशन लाल कुशवाह निवासी नया जैतपुर ,अशोक कुशवाह निवासी मुबारकपुर ,बल्लू कुशवाहा निवासी नया जैतपुर, महेंद्र कुशवाह मोहनी आदि किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नकली बीज दवाइयां बेचने वाले गरिमा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर नरेंद्र सिंह कुशवाहा पर दंडात्मक कार्रवाही की जाकर दुकान शील्ड की जाए तथा हम एक दर्जन से अधिक किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग शासन से की है तथा किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन तीन दिवस के अंदर गरिमा ट्रेडर्स के प्रो नरेंद्र सिंह कुशवाहा पर कार्रवाही नहीं की जाती है तब हम किसानों की लगभग 40, 50 बीघा धान की फसल का मुआवजा नहीं दिया जाता है तब हमें मजबूर होकर नरवर तहसील पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.







Be First to Comment