Press "Enter" to skip to content

पत्नी से परेशान पति ने लगाई एसपी से गुहार, पत्नी को 2 बार ससुराल लेने गया तो ससुरालियों ने कर दी मारपीट, एक साल पहले हुईं थी शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम देवरीखुर्द में पत्नी से परेशान पति ने एसपी से मदद की मांग की है.

जानकारी के अनुसार कोक सिंह जाटव पुत्र कुबेर सिंह जाटव निवासी ग्राम देवरीखुर्द तहसील नरवर ने बताया कि 18 मई 2024 को नम्रता जाटव पुत्री रामकुमार जाटव निवासी वार्ड नंबर 12 गणेश बाजार से 15 अगस्त 2024 को नम्रता जाटव पुत्री रामकुमार जाटव निवासी वार्ड नंबर 12 गणेश बाजार के साथ शादी हुई थी. 15 अगस्त 2025 को रात्रि में शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी ने पति को पटे से मार दिया. जिसके कारण उसका सिर फट गया और उसमें 5 टांके आए है. जिसके बाद किराए के मकान से पत्नी ग्वालियर अपने मायके चली गई थी. एक माह बाद जब पत्नी ससुराल से लौटी तो लड़ाई झगड़ा करने लगी और कहने लगी कि अपने पिता और भाइयों के साथ नहीं रहना अकेले रहना है. जिसके बाद वह अपने मायके सोने की अंगूठी एवं मंगलसूत्र जेवरात सहित 20 हजार नगदी ले गई.

कोक सिंह ने बताया की 25 सितंबर 2025 को जब दादा का देहांत एवं 13 अक्टूबर 2025 को चाचा का देहांत हुआ तो दोनों बार पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा जहां ससुरालवालों ने मारपीट की. जिसकी शिकायत आज पति ने एसपी से कर न्याय की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!