Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी कर महिला हुईं रफूचक्कर, पुलिस फ़ोर्स तलाशने में जुटा, सुबह 5 बजे की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल से बुधवार सुबह 5 बजे नवजात बच्ची को अज्ञात महिला लेकर रफूचक्कर हो गई. जिसके बाद पुलिस प्रशासन अज्ञात महिला की तलाश में जुट गया है.

जानकारी के अनुसार रोशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 21 साल निवासी विशुनपुरा थाना बामोरकलां ने 28 अक्टूबर की रात्रि बच्ची को जन्म दिया था. जिसके बाद 29 अक्टूबर की सुबह 5 बजे रोशनी की भाभी रामवति पत्नी पवन आदिवासी उम्र 27 साल के पास एक अज्ञात महिला आई और बातचीत करने लगी. जिसके बाद उसने बच्ची को खिलाने की बात कहीं और अपनी बातों में उलझाकर बच्ची को अपने साथ ले गई. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी पहुँचे. जहां CCTV खंगाल कर अज्ञात महिला की तलाश की जा रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!