Press "Enter" to skip to content

निरीक्षण के दौरान सीएसी को बंद मिला स्कूल, शिक्षक ने दी अंजाम भुगतने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। शाला दर्पण पर फोटो अपलोड होने से भड़के टीचर जनशिक्षक मुकेश यादव 1 फरवरी को स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे तो उन्हें स्कूल बंद मिला। उन्होंने स्कूल का फोटो क्लिक किया और हालात शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड कर दी। इसी बात पर शिक्षक विजय गुर्जर भड़क गए और सीएसी को फोन करके धमकी दे डाली।

खौफजदा सीएसी, एफआईआर की मांग शिक्षक विजय गुर्जर द्वारा दी गई धमकी के बाद अब सीएसी मुकेश यादव काफी खौफजदा हैं। जनशिक्षक ने नरवर बीआरसीसी को पत्र लिख कर मांग की है कि विजय गुर्जर का कृत्य शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जनशिक्षक ने खुद को पद से हटाने सहित विजय गुर्जर पर एफआईआर के लिए पत्राचार करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख है कि अगर भविष्य में उसके साथ कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षक विजय गुर्जर की होगी।

क्या है ऑडियाे में…
आपने ताे कार्रवाई कर दी। अब सुन लीजिए… मेरा स्कूल जैसे चल रहा है वैसे ही चलेगा। आपके पहले भी कई सीएसी आ गए यहां, किसी ने ऐसी कार्रवाई नहीं की। मेरा तो कोई कुछ कर नहीं पाएगा। अभी अच्छे से बात कर रहा हूं, फिर नहीं करूंगा। मेरे बारे में आपको जानकारी नहीं है तो किसी से ले लेना। अभी धमका नहीं रहा हूं, अपनी नौकरी करो, दूसरे की नौकरी को डिस्टर्ब मत करो। युद्ध चाहते हो तो मैदान में आ जाओ। बहुतों से भिड़े होंगे, मुझसे मत भिड़ो, नहीं तो दूसरे कहेंगे गलत आदमी से भिड़ गए। मैं नहीं चाहता की आपका कुछ नुकसान हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!