Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा वन विभाग अंतर्गत बीट मामोनी-छान क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक JCB मशीन को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार, छान से एनएच-27 (कुशवाहा होटल तक) सड़क निर्माण कार्य चल रहा था यह कार्य पीएमजीएसवाई (PMGSY) योजना के तहत स्वीकृत था, जिसकी अनुमति वन विभाग से ली गई थी.

सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा रोड साइट पर अतिरिक्त मिट्टी की खुदाई कर वन भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, ताकि निर्माण कार्य में अतिरिक्त लाभ लिया जा सके. इस पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से JCB मशीन जब्त कर ली.

रेंजर लक्ष्मण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई मौके पर अतिरिक्त डिप्टी रेंजर शिमला मसराम, बलिराम अहिरवार, वनरक्षक आदित्य/ॐ भार्गव, कुंवरलाल शर्मा, सूरज आदिवासी, सौरभ तिवारी, कुमार दीप भार्गव, धीरज खटीक, सुरक्षा श्रमिक भगवान सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!