शिवपुरी: पिछोर पुलिस ने हत्या के प्रयास करने वाले चार आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बृजेंद्र लोधी पुत्र हरिराम लोधी निवासी गरेठा, सागर पुत्र कैलाश लोधी निवासी गरेठा, शैलेंद्र पुत्र रूप सिंह केवट निवासी जनकपुर थाना वसई और धर्मेंद्र पुत्र दशरथ लोधी निवासी नोहरा थाना बबीना के रूप में हुई है।
आरोपियों ने 26 अक्टूबर 2025 को माताटीला जीरो पॉइंट पर संजय पुत्र हरनाम लोधी उम्र 23 साल निवासी मादोन्न खुर्द पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी, जिसमें संतोष के हाथ में गोली लगी थी।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, देशी कट्टा, जिंदा राउंड और दो मोटरसाइकिल जप्त की हैं। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले के निर्देशन में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर आरोपियों को मानपुर का तालाब कमालपुर की पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।







Be First to Comment