Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बिजली विभाग से परेशान युवक टॉवर पर चढ़ा, 4 घंटे की मशक्कत के बाद उतरा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती कस्बे में मंगलवार सुबह एक युवक बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज होकर सब स्टेशन के टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक, पगरा गांव का रहने वाला वीरेंद्र झा पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था। उस समय उसका बिजली कनेक्शन 1 किलोवाट से बढ़ाकर 5 किलोवाट किया गया था। दुकान बंद करने के बाद उसने कनेक्शन फिर से 1 किलोवाट का करवा लिया। बाद में दोबारा दुकान शुरू करने पर जब उसने लोड बढ़ाने का आवेदन दिया, तो विभाग के अधिकारियों ने बार-बार पैसे की मांग की और कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से परेशान होकर वह मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बिजली टॉवर पर चढ़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भौंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की समझाइश के बाद सुबह 11 बजे युवक नीचे उतरा। पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की और समझाने के बाद छोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!