शिवपुरी: जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम केडर में शासकीय भूमि पर कब्जा कर दबंगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से की है.
जानकारी के अनुसार अरविंद लोधी पुत्र बादाम सिंह लोधी निवासी ग्राम केडर तहसील पिछोर ने बताया कि चार माह से गांव के दबंग राधेश्याम लोधी, मोतीलाल लोधी, अनरथ लोधी एवं देवेंद्र लोधी ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. जिसके कारण वह चार माह से अपने खेत पर नहीं जा पा रहे है. इसकी शिकायत तहसीलदार सहित एसडीएम से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की है.







Be First to Comment