शिवपुरी: जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ढला का विकलांग बुजुर्ग अपनी ही मेहनत की कमाई की पैसों के लिए बैंक के चक्कर काट रहा है. बैंक से रूपये न मिलने के बाद बुजुर्ग ने कलेक्टर शिवपुरी से पैसे दिलवाने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार गोरेलाल लोधी पुत्र दयाराम लोधी निवासी ग्राम ढला तहसील पिछोर ने बताया कि उसने अपने जीवन में गल्ले का काम कर पूरी मेहनत की कमाई जिला सहकारी बैंक की शाखा पिछोर में जमा किए थे लेकिन बैंक घोटाला होने के चलते उसके पैसे बैंक वाले नहीं दे रहे है. बुजुर्ग के बैंक खाते में 1 लाख 95 हजार जमा है और उसे 1 लाख 50 हजार की आवश्यकता है. लेकिन विकलांग बुजुर्ग को उसकी मेहनत की कमाई के पैसे नहीं मिल रहे है. जिसके चलते बिकलांग बुजुर्ग ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से पैसे दिलवाने की मांग की है.







Be First to Comment