शिवपुरी: जिले के बैराड़ नगर में रविवार को एक के बाद एक दो कारें सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराईं। गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, बैराड़ नगर के न्यू बस स्टैंड की ओर से आ रहे राजेन्द्र जाटव की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP07CG8867 नगर परिषद के सामने सड़क पर लगे विद्युत पोल से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कार को हटाने का प्रयास किया जा रहा था
तभी कुछ ही मिनटों बाद जितेन्द्र राठौर निवासी बैराड़ की ब्लैक स्विफ्ट कार क्रमांक MP30C3123 भी उसी खंभे में जा घुसी। हादसे में दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है, परंतु अच्छी बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।








Be First to Comment