Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, पिता-बेटा और मजदूर को लगा करंट, ग्रामीणों ने की मुआवजजे की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रिजोदा में सोमवार सुबह करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। गांव में झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में पिता-पुत्र और एक मजदूर भी आ गए। तीनों की जान ग्रामीणों की सूझबूझ से बच गई।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में बिजली के तार लंबे समय से झूल रहे थे। इस संबंध में कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्ची सड़क पर पानी भर गया था, जिससे यह खतरा और बढ़ गया था।

सोमवार सुबह राजेश रघुवंशी अपने बेटे समित रघुवंशी और मजदूर धर्मेंद्र आदिवासी के साथ अपनी चार भैंसों को लेकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक भैंस झूलते हुए बिजली के तारों से टकरा गई और करंट लगने से उसकी तुरंत मौत हो गई। भैंस को बचाने के प्रयास में राजेश, समित और धर्मेंद्र भी करंट की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तुरंत मदद की, जिससे तीनों की जान बच सकी।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली कंपनी के प्रति गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि कंपनी समय रहते तारों की मरम्मत करता तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!