शिवपुरी: खनियांधाना सहित क्षेत्र की कई सोसायटियों पर खाद की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि बारिश के बीच भी किसान खाद लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं खनियांधाना सहकारी केंद्र सहित अन्य सोसाइटियों पर सुबह से लेकर शाम तक किसानों की भारी भीड़ लगी रहती है, लेकिन उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है सोमवार को खनियांधाना के सहकारी केंद्र पर एक बेहद मार्मिक दृश्य सामने आया। तेज बारिश के बीच भी महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ये महिलाएँ घंटों तक छाता थामे अपनी बारी का इंतजार करती रहीं, मगर खाद वितरण शुरू नहीं हो सका परेशान किसानों ने बताया कि वह कई दिनों से लगातार लाइन में लग रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। अन्नदाताओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि खेती का सबसे अहम समय निकला जा रहा है, लेकिन शासन द्वारा सहकारी केंद्रों को पर्याप्त खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उनकी फसल खराब न हो।







Be First to Comment