शिवपुरी: जिले के पोहरी ब्लॉक के राठखेड़ा बिजली फीडर पर रविवार रात ग्रामीणों का हंगामा देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने 33 केवी मेन लाइन की सप्लाई बंद कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार सालौदा, सरजापुर और बसई गांव के ग्रामीण रात करीब 9 बजे राठखेड़ा फीडर पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें लंबे समय से पंप लाइन की सप्लाई नहीं मिल पा रही है, वहीं आबादी लाइन में भी थ्री फेस बिजली नहीं आ रही है। ऐसे समय में जब खेतों में पानी देने की जरूरत है, तब बिजली न मिलने से उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे घर की बिजली सप्लाई बंद रखने को तैयार हैं, लेकिन खेतों के लिए कम से कम 8 घंटे की थ्री फेस सप्लाई हर हाल में चाहिए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।







Be First to Comment