ब्लड की जांच कराकर फोटोग्राफरों ने जाना अपना ब्लड ग्रुप
शिवपुरी-प्रत्येक व्यक्ति को अपना ब्लड ग्रुप मालूम होना चाहिए जिससे वह जरूरत पडऩे पर अपना रक्तदान कर दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा स्वैच्छिक ब्लड ग्रुप की जांच फोटोग्राफर साथियों द्वारा शंकर कॉलोनी स्थित सिद्ध फोटो वर्ल्ड पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के बायोकेमिस्ट् भानु प्रताप रायकवार द्वारा नि:शुल्क की गई जिसमें शहर के 30 फोटोग्राफर साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अपने ब्लड ग्रुप की जांच कराई। इस अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल भोला ने कहा कि जरूरत पडऩे पर फोटोग्राफर साथी भी स्वैच्छिक रक्तदान कर पीडि़त मानव सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, ब्लड ग्रुप की जांच से पूर्व बायो केमिस्ट भानु प्रताप का फोटोग्राफर अध्यक्ष राहुल भोला ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा ने सभी फोटोग्राफर साथियों का आभार वरिष्ठ फोटोग्राफर सुनील भास्कर ने किया। मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी एवं शहर के फोटोग्राफर साथी मौजूद थे।






Be First to Comment