Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बलराम धाकड़ बने मध्यप्रदेश पटवारी संघ के शिवपुरी जिलाध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सभी आठ तहसीलों मे पदस्थ पटवारियों ने जिलाध्यक्ष हेतू मतदान किया,मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 3 बजे तक जारी रही इस मतदान प्रक्रिया मे कुल 600 मत संख्या मे से 532 पटवारियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया वोटिंग समाप्ति के उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतों की गिनती की गई जिसने बलराम धाकड़ पटवारी के पक्ष 331मत डले तथा उनके प्रतिपक्ष गिर्राज हिंडौलिया को 198 मत प्राप्त हुए।  बलराम धाकड़ ने 133 मतो के बड़े अंतर से इस चुनाव मे विजय प्राप्त की

जीत के उपरांत मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शिवपुरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष बलराम धाकड़ ने कहा कि ये जीत,मुझे पटवारी संघ के उत्थान,एवं पटवारियों को आ रही समस्याओ को मुखरता से रखने की एवं उन समस्याओ के समाधान के लिए जारी संघर्ष के लिए प्रेरणा देगी इसके साथ ही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने शिवपुरी जिले के समस्त पटवारियों का आभार व्यक्त किया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!