Press "Enter" to skip to content

कुएं पर पानी भरते समय फिसली विवाहिता,कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत, ग्राम गणेशखेड़ा की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गणेश खेड़ा में पानी भरने गई एक महिला का पैर फिसलने से दर्दनाक हादसा हो गया। महिला कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गणेश खेड़ा गांव की आदिवासी बस्ती निवासी गायत्री पत्नी मोहन आदिवासी उम्र 25 वर्ष रोज की तरह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित कुएं से पानी भरने गई थी। पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं के गहरे पानी में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से गायत्री को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने गोवर्धन पुलिस को घटना की जानकारी दी।

गोवर्धन पुलिस ने  महिला के शव का शिवपुरी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!