शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बचौरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपने निजी कुएं पर पानी भरते समय 15 वर्षीय छात्रा संध्या धाकड का पैर फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संध्या 10 वीं छात्रा थी जिसका आज पेपर भी था
जानकारी के मुताबिक, संध्या के पिता हाकिम धाकड ने बताया कि उनका घर से थोड़ी दूरी पर कुआं स्थित है, जहां संध्या रोज की तरह पूजा के लिए पानी लेने जाया करती थी। शुक्रवार सुबह भी वह रोज की तरह पानी भरने गई थी, तभी पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई।
परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो उन्होंने संध्या को कुएं से निकालकर तत्काल पोहरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोहरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव में घटना से मातम छा गया है।







Be First to Comment