Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर साहब..! जैसे रन्नौद व सतनबाड़ा में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, वैसे ही ईदगाह के पास से भी हटाए / Shivpuri News

इदगाह पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने विहिप ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। कलेक्टर साहब…! सुना है आप अतिक्रमण विरोधी मुहिम चला रहा है। आपने जिस तरह रन्नौद व सतनबाड़ा पर सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाया है। ठीक उसी तरह की मुहिम शिवपुरी में भी चला दो। यहां ईदगाह के पास पड़ी 50 करोड़ रुपए की वेशकीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अतिक्रमण कर कब्जा कर अपना एकाधिकार कर लिया है। इतना ही नहीं एक दर्जन से अधिक दुकानों का अवैध निर्माण कर दिया है जिसको खुलने से प्रशासन ने रुकवा तो दिया लेकिन उनको तोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाई। क्या आप कार्रवाई कर इस अवैध अतिक्रमण व दुकानों को हटवाकर जमीन को मुक्त कराएंगे। यह बात विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने प्रशासकीय अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के दौरान कही। ज्ञापन में बेटनरी हॉस्पिीटल के पास पड़ी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।

विश्व हिन्दू परिष्ज्ञद के सदस्रूों ने बताया कि लगभग 50 करोड़ रुपए की वेशकीमती भूमि पर हुए अतिक्रमण की जानकारी बार-बार प्रशाासन को दी जाती रही है लेकिन ठोस कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं हुई। प्रशासन ने सिर्फ निर्माण कार्य रुकवा दिया लेकिन जो अवैध निर्माण हो गया था उसे नहीं हटाया। परिषद के सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हाया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक विनोद पुरी, अध्यक्ष रामसिंह यादव, संजय शमा्र, उपेंद्र यादव, नरेश ओझा, बलकेश रावत, प्रद्युमसिंह वर्मा, अभिषेक बाबा आदि मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!