शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. देहात थाना पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार विजय आदिवासी पुत्र पहलू आदिवासी उम्र 40 साल निवासी मदकपुरा लुधावली शिवपुरी ने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 की रात 8 बजे वह घर आ रहा था तभी उसने लुधावली में काली माता मंदिर के पास पीपल के पेड़ से भाई दीपू आदिवासी उम्र 25 साल का शव लटका हुआ देखा.
विजय ने बताया कि 8 साल पहले दीपू की शादी हुई थी और उसकी एक 7 साल की बेटी भी है. 5 साल पहले उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गई थी. देहात थाना पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.







Be First to Comment