शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम करई गगोर में एक महिला ने फांसी लगा ली। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। मामले की पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं
मिली जानकारी के अनुसार भारती पत्नी छन्नू धाकड़ अपने पति के साथ खेत पर काम करने गई हुई थी। यहां काम करके वापस दोनों घर आ गए। इसके बाद भारती अपने काम में लग गई। जब पति मवेशियों का दूध निकालने के लिए पाटौर के अंदर आया तो देखा कि भारती का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है। भारती का शव फंदे पर लटका देखकर छन्नू घबरा गया और आस-पड़ौस वालों को बुलाया व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला ने फांसी क्यों लगाई कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment