शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बैराड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूरी की पुलिया के पास से एक युवक को हाथभट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी दीवान सिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी ठगोसा थाना बैराड़ दो प्लास्टिक केनों में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 60 लीटर कच्ची शराब कीमत करीब 12 हजार रुपये बरामद की गई। वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने मौके पर ही शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक इकबाल अहमद, आरक्षक राहुल, मनोज धाकड़ व चालक मनीष परिहार की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।







Be First to Comment