Press "Enter" to skip to content

पूर्व मंत्री सुरेश राठखेडा ने दुकानदारों के यहां जाकर उनका बढ़ाया उत्साह, खरीदा स्वदेशी सामान / Shivpuri News

जीएसटी की दरे काम होने से व्यापारियों में उत्साह ,कहा भाजपा का ये सराहनीय कदम
शिवपुरी: “पोहरी नगर मे पूर्व मंत्री सुरेश धाकड राठखेडा ने लोकल फ़ॉर वोकल” अभियान के तहत दीपावली पर्व पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री सुरेश धाकड राठखेडा ने पोहरी नगर के बाजारों में पहुंचकर छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों से आत्मीय मुलाक़ात की। उन्होंने व्यापारियों का उत्साहवर्धन करते हुए देशी उत्पादों की खरीदारी कर “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
राठखेडा ने बाजार भ्रमण के दौरान एक गरीब बेटी से मिट्टी के दीपक खरीदकर उसका उत्साह बढाया वही “लोकल फ़ॉर वोकल” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर हर घर की रौशनी में देशी कारीगरों की मेहनत और परंपरा की झलक दिखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि “जब हम अपने गांव, अपने शहर और अपने देश के उत्पाद खरीदते हैं, तो न केवल किसी परिवार की आजीविका को रोशनी देते हैं बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता की मशाल भी जलाते हैं।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कई वस्तुओं पर GST दरों में की गई कमी से छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को राहत मिली है। उन्होंने इसे “लोकल फ़ॉर वोकल” अभियान की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ‘, डॉ. हरिशंकर धाकड़, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्थानीय बाजार से देशी उत्पाद खरीदकर “वोकल फ़ॉर लोकल” अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!