Press "Enter" to skip to content

संपूर्ण मानव जाति को आरोग्य प्रदान करने के लिए भगवान् धन्वंतरि का जन्म हुआ: आरोग्य भारती / Shivpuri News

आरोग्य भारती ने मेडिकल कॉलेज में मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती

शिवपुरी। भगवान् धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में आरोग्य भारती इकाई शिवपुरी द्वारा शिवपुरी चिकित्सा महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सेनि.सिविल सर्जन व विभाग के संयोजक डॉ.पी के खरे ने मंत्रोच्चार के साथ और आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर विधिवत पूजन किया इसके उपरांत पुष्प माला और पुष्पों से उनके प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण ज्ञापित किया।
इसके तत्पश्चात अस्थि एवं जोड़ रोग विभागाध्यक्ष एवं आरोग्य भारती के नगर उपाध्यक्ष डॉ पंकज शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और भगवान धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के जिला सचिव व मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ आशुतोष चौरषि ने कहा कि हमारे धर्मग्रंथों में ऐसा बताया गया कि भगवान धन्वंतरि जी का जन्म धनतेरस के दिन ही हुआ वें हमारे चिकित्सकों के भगवान कहे जाते हैं। इन्हें आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है।
आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ गिरीश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि संपूर्ण मानव जाति को आरोग्य प्रदान करने के लिए भगवन् धन्वंतरि का जन्म हुआ। उन्होंने विस्तृत रूप से बताया कि धनतेरस के दिन वे समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है, उन्हें भगवान विष्णु के अवतार भी इन्हें कहा जाता है।
इस अवसर पर विभाग संरक्षक आलोक एम इन्दौरिया,जिला अध्यक्ष डॉ गिरीश दुबे, जिला सचिव डॉ.आशुतोष चौरषि, नगर उपाध्यक्ष डॉ पंकज शर्मा,प्रो .डॉक्टर शिल्पा अग्रवाल एच ओ डी एनेस्थीसिया, एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी डॉ. नीति अग्रवाल,असिस्टेंट प्रोफेसर नेत्र रोग डॉक्टर गौरव जैन,संतोष शिवहरे, राजेंद्र राठौर,राहुल गंगवाल सहित संस्था के सदस्य और डॉक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत आभार व्यक्त डॉ निति अग्रवाल ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!