शिवपुरी: दीपावली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से अच्छे कैमरे लगाने की अपील की.
जानकारी के अनुसार कल धनतेरस से भाई दौज तक दीवाली का त्यौहार मनाया जाना है इस संबंध में शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से सहयोग करने की बात कही. साथ ही व्यापारियों से अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाने की बात कही.
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने लोगों से अपील की है कि पटाखे चलाते समय बच्चों को दूर रखें जिससे की घटना सामने ना सके. कई घटना सामने आई है की दिवाली के त्यौहार के दिन पटाखे चलाते समय बच्चे उनकी चपेट में आ जाते हैं जिसके कारण घटना घटित हो जाती है. इसलिए बच्चों को पटाखे से दूर रखें जिससे कोई भी अप्रिय घटना सामने ना सके.







Be First to Comment