,

धनतेरस पर शहर की 25 पॉश कॉलोनी की रहेगी 4 घंटे बिजली कटौती / Shivpuri News

शिवपुरी: आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के. व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सोनचिरैया, चीलोद, शिवपुरी सिटी, टीव्ही टावर, आर.के.पुरम, विष्णुमदिर एवं सेलिंग क्लब फीडर पर 18 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त फीडरों के बंद रहने से सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक द्वारकापुरी, नमोनगर, ग्वालियर बायपास, संजय कालोनी, इंदरा कालोनी, फिजीकल, चीलीद, शंकर कालोनी, कोर्ट रोड, सदर बाजार, पटेल नगर, अशोक विहार, शिवशक्ति नगर, विवेकनंद पुरम्, शान्ति नगर, मोहनी सागर, प्रियदर्शनी नगर, वनविहार, करौदी सम्पमैल फक्कड कालोनी, विष्णुमंदिर के पीछे, गुलाब सहाव की दर्गा, श्यामलाल का बगीचा सिद्धेश्वर, सेलिंग क्लब, वनविधालय इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।