शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक पिस्टल 32 बोर मय 02 जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपी प्रदीप जादौन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 16 अक्टूबर 2025 को बगीचा मंदिर के पीछे से आरोपी प्रदीप जादौन पुत्र दीवान सिंह जादौन उम्र 26 साल निवासी ग्राम बीलोनी थाना नरवर को 32 बोर पिस्टल एवं एक राउण्ड 32 बोर का लोडेड एक मैगजीन में मिला पिस्टल व राउण्ड रखने के संबंध मे बैध लायसेंस चाहा तो किसी ने भी लायसेंस नही होना बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अप0 क्र0 730/24 पंजीबद्ध किया गया।







Be First to Comment