शिवपुरी: दीवाली के त्यौहार के चलते कोर्ट रोड पर हाथ ठेलों की संख्या बढ़ जाती है. त्योहारों पर मिलने वाले सामान को हाथ ठेले वाले कोर्ट रोड़ पर लगाकर बेचते है.
जानकारी के अनुसार दीवाली से पहले कोर्ट रोड पर सड़क के बीचोंबीच में हाथ ठेले वाले अपना सामान बेचने के लिए खड़े हो जाते है ऐसे में यातायात बाधित होता है और आवाजाही में दिक्कत आती है जिसके चलते यातायात पुलिस ने सभी हाथ ठेले वालों को समझाईस देखकर संजयलॉज के पास खाली पड़ी जगह में उन्हें शिफ्ट कराया. जिससे वह अपने सामान को लोगों को बेच सकेंगे. जिसके कारण यातायात बाधित नहीं होगा और आने-जाने में लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.









Be First to Comment