Press "Enter" to skip to content

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचे भाजपा नेता व कार्यकर्ता / Shivpuri News

किसानों को एमएसपी के रूप में डेढ़ लाख करोड़ रूपए से अधिक मिलने का अनुमान

-होटल पीएस में हुआ वर्चुअल संबोधन

 

शिवपुरी। देशभर में बुधवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा लाई जाने वाली नई योजनाओं से अवगत कराया गया। इसका सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे होटल पीएस में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़चढ़ के माध्यम से केंद्रीय बजट की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कि देश के विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाने की केंद्र सरकार की प्राथमिकता है जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली पानी किसान एवं भारत की कृषि व्यवस्था के साथ-साथ गरीब मजदूर किसानों तथा व्यापारियों एवं भारतीय सैनिकों कथा देश की रक्षा व्यवस्था के उपकरणों को ध्यान में रखते हुए बजट में विशेष रुप से ध्यान रखा गया हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम व कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने बताया कि पीएम मोदी के संबोधन के लिए स्थानीय पीएस होटल में बड़ा स्क्रीन लगाया गया था। जहां जिलेभर के कार्यकर्ताए पदाधिकारी पहुंचे। अध्यक्ष बाथम ने कहा अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को एमएसपी के रूप में डेढ़ लाख करोड़ रूपए से अधिक मिलने का अनुमान है। बजट में प्रावधान किया गया है। जो किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। एमएसपी पर हमारी सरकार काम कर रही है। यह छोटे किसान की खेती से जुड़ा है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा देश के वैज्ञानिकों की नैनो फर्टिलाइजर योजना बनाई है जिसे आने वाले समय में लांच किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं। भाजपा महामंत्री सोनू बिरथरे और गगन खटीक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बजट सर्वस्पर्शी है। अंतिम छोर के व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचेगा।

इस अवसर भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मंडलों के पदाधिकारी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक तथा समस्त भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

उमेश शुक्ला ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी जिले के बूथ विस्तार कार्यक्रम के प्रभारी उमेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन.जन तक पहुंचाने के लिए कहा और बूथ विस्तार कार्यक्रम में गति लाए जाने की बात कही। वहीं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने भी बूथ विस्तार कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से मन लगाकर काम करने कहा और प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन.जन तक सरल भाषा में पहुंचाने की बात कही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!