Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी किरण गुप्ता हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार देहात पुलिस ने 2018 के मामले में एक साल बाद पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने वर्ष 2018 के किरण गुप्ता हत्याकांड के एक साल से फरार आरोपी आकाश रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शहर में काफी चर्चित रहा था।

थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि यह मामला थाना देहात में धारा 302, 394, 397, 450, 120बी भादवि और विशेष न्यायाधीश एमपीडीव्हीपीके एक्ट के तहत दर्ज था। इस हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपी अनमोल जैन को आजीवन कारावास और अजय जैन को 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। आकाश रघुवंशी इस मामले में करीब एक साल से फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अक्टूबर 2025 को आरोपी आकाश रघुवंशी (उम्र 19 वर्ष), पुत्र चंद्रेश रघुवंशी, निवासी तुलसी नगर, थाना देहात, शिवपुरी को गिरफ्तार किया। उसे डेहरवारा स्थित उसके होटल के ठिकाने से दबिश देकर पकड़ा गया।

यह मामला 12 सितंबर 2018 का है, जब शिवपुरी की राघवेन्द्र नगर कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता की पत्नी किरण गुप्ता (40) की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश घर से कीमती सामान भी चुरा ले गए थे। व्यापारी विजय गुप्ता जब रात करीब 9 बजे घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!