शिवपुरी: जिले के मेडिकल कॉलेज के आज आउटसोर्स के 400 से 500 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला. 18 महीने से उन्हें एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया, ना ही दिवाली का बोनस अभी तक प्राप्त हुआ है.
जानकारी के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी इमरान खान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स के सभी कर्मचारी परेशान है.
इमरान ने बताया की एजाइल ग्रुप के मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में 400 से 500 कर्मचारी पदस्थ है. लेकिन सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है. दीवाली से पहले डेढ़ महीना होने को आ गया है. लेकिन अभी तक सैलरी खाते में नहीं आई है. ऐसे में दिवाली हम कैसे मनाएंगे. इसी प्रकार से 18 महीने से उन्हें एरियर का भुगतान नहीं किया गया है. दिवाली का बोनस भी अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है. जब मेडिकल कॉलेज के डीन से कर्मचारियों ने बात की तो उन्हें कहा गया कि उन्होंने कंपनी को भुगतान कर दिया है. लेकिन कर्मचारियों के खाते में आज दिनांक तक पैसे नहीं आए है. सभी कर्मचारियों ने आज इकट्ठा होकर मेडिकल कॉलेज के आगे हड़ताल शुरू कर दी है. उनका कहना है कि जब तक उनका बोनस एरियर और सैलरी खाते में नहीं आएगी तब तक वह काम नहीं करेंगे. क्योंकि अभी तक उन्हें आश्वासन पर आश्वासन ही मिला है. अब ऐसे में उन्होंने जल्द खाते में रूपये डलवाने की मांग की है.







Be First to Comment