Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में भैसों के झुंड के बीच महिला से बलात्कार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बता दें की 13 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने बताया था की 9 अक्टूबर 2025 की रात्रि 09:30 बजे आरोपी सोनू कुशबाहा पुत्र देवीलाल कुशबाहा ने भैस के बेड़ा में उसके साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत पर करैरा पुलिस ने अपराध क्र 722/25 धारा 64,351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 14 अक्टूबर 2025 को 24 घंटे के भीतर सोनू कुशबाह पुत्र देवीलाल कुशबाह उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनगवा थाना करैरा को ग्राम बनगवा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!