साहब…! बॉबी ने मशीन के नाम पर ले लिए ढाई लाख, अब कर रहा गाली-गलौंज / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को दिए एक आवेदन में आकश पुत्र गणेश प्रसाद वर्मा निवासी गुरूद्वारा रोड शिवपुरी ने बताया कि उसनी अपनी बेकरी जो झांसी तिराहे पर िस्थत है। मशीन क्रय के लिए उधार ढाई लाख रुपए बॉबी धाकड़ निवासी झांसी तिराहा को दिए थे जिसके एवज में लिखा-पढ़ी भी हुई थी। लेकिन उक्त व्यक्ति ने समय रहते रुपए वापस नहीं लौटाए। जब रुपए मांगे तो वह झगड़ा करने लगा जिसके संबंध में कोतवाली में एक आवेदन भी दिया था। जिस पर पुलिस ने बॉकी को बुलाया जहां बॉबी ने 30 जनवरी 2022 को रुपए देने का वायदा किया लेकिन उक्त तारीख भी निकल गई और रुपए नहीं मिले। जब बात की तो गाली-गलौंज करने लगा। मामले को लेकर एसपी को आवेदन दिया और बॉबी पर कार्रवाई की मांग कर रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई।