Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पेड़ से लटकी मिला था BA की छात्रा का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, सायबर सेल से कॉल डिटेल निकलवाने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुराने रेलवे स्टेशन के पास बबूल के पेड़ से सपना पाल का शब लटका हुआ मिला था. जिसके बाद परिजनों ने आज एसपी से शिकायत कर साइबर सेल से कॉल डिटेल निकलवाकर आरोपियोंपर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार गीता पाल निवासी दर्पण कॉलोनी ने आज एसपी शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी 27 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे गर्ल्स कॉलेज में घर से पेपर देने के लिए निकली थी. लेकिन रात भर वापस नहीं आई. जिसकी तलाश की गई तो कोतवाली थाने पर सूचना मिली कि उनकी बेटी सपना पाल का शव 28 सितंबर को पुराने रेलवे स्टेशन के पास बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला है. जिसका पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी थी. वहीँ आज परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने साइबरसेल से कॉल डिटेल निकलवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर हत्या के आरोप लगाए है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!