शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भैंसा में रोजगार सहायक का कारनामा सामने आया है. रोजगार सहायक ने वर्षों पुराने सरकारी कुएं को बंद कर उसपर घर बना लिया है. जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से की है.
जानकारी के अनुसार सोनू तिवारी निवासी ग्राम भैंसा तहसील नरवर ने आज कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उसके गांव के तिवारी मोहल्ले में वर्षों पुराना सरकारी हुआ था जो की 2011 तक तो खुला था जिससे आसपास के 14 से 15 घर पानी पीते थे उसके बाद वह कुआं रोजगार सहायक बृजेश तिवारी द्वारा बंद कर दिया गया और 2016 में उसपर घर बना लिया है. जिसके फोटो और वीडियो सोनू तिवारी के पास मौजूद है.
सोनू तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत सहित कई अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है मौके पर अधिकारी जाते हैं और घर देखकर वापस आ जाते हैं लेकिन धरातल पर कुएं को नहीं खोला गया है.
सोनू तिवारी ने आज कलेक्टर से शिकायत कर जल्द सरकारी कुएं को खुलवाने की मांग की है. जिससे कि आसपास के 14 से 15 घर सरकारी कुएं का पानी पी सके और उन्हें पानी की समस्या का सामना न करना पड़े.





