,

करैरा मंडी में सन्नाटा, टीला रोड पर चल रहा किसानों की फसलों का मनमाना सौदा मंडी सचिव की लापरवाही से किसानों को नहीं मिल रहा सही दाम / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा कृषि उपज मंडी पूरी तरह से सूनी पड़ी हुई है मंडी में न तो किसानों की चहल-पहल दिखाई दे रही है और न ही व्यापारियों की बोली की आवाज़ें सुनाई देती हैं वहीं दूसरी ओर, टीला रोड स्थित मिलों पर व्यापारी खुलेआम किसानों की फसलें खरीद रहे हैं

किसानों भाइयों का कहना है कि उन्हें अपनी मेहनत की उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है व्यापारी मनमाने रेट तय कर फसलें खरीद रहे हैं, जिससे किसान आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं अगर मंडी चालू होती तो सभी व्यापारी एक ही स्थान पर बोली लगाते और किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होता

मंडी सचिव की लापरवाही के चलते मंडी संचालन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है बताया जा रहा है कि मंडी प्रशासन ने मात्र दो-तीन कर्मचारियों को यह देखने के लिए लगाया है कि किस व्यापारी की मिल पर कितनी मूंगफली या अन्य फसलें खरीदी जा रही हैं शाम होते-होते इन मिलों पर तथाकथित वसूली का खेल शुरू हो जाता है.