Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के राधापुर गाँव की महिला तुलसा का शव माउंट आबू में जंगल में लटका मिला, 10 सालों से माउंट आबू में रह रहे थे दम्पत्ति / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी की रहने बाली महिला का शव माउंट आबू में रविवार देर शाम सनसेट रोड के समीप फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।


यह घटना पालनपुर पॉइंट जाने वाले रास्ते पर जंगल में हुई। मृतका की पहचान तुलसा पाल उम्र 31 साल पत्नी बृजेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के राधापुर की निवासी थी।
पुलिस थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि तुलसा और उनके पति बृजेश पिछले 10 वर्षों से माउंट आबू में रह रहे थे और यहीं काम करते थे। बृजेश के अनुसार पिछले कुछ समय से तुलसा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ।
बृजेश ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम तुलसा घर से बाहर गई थी और फिर जंगल की ओर चली गई। जब बृजेश वहां पहुंचे तो उन्होंने तुलसा को फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!