शिवपुरी: ताजा मामला भौंती थाना अंतर्गत आने वाले खोड़ चौकी के बैरागढ़ का है। जहां पर रात्रि के समय पीड़ित देशराज आदिवासी के घर के आगे एक पालू आदिवासी नाम का युवक रोजाना तितली (जुआ) खिलाता था।
जब पीड़ित ने पालू से घर के आगे तितली खिलाने से मना किया तो पालू ने युवक के साथ लात घूंसो से मारपीट करते हुए रोड पर उठा कर पटक दिया जिससे देशराज आदिवासी को चोट लग गई। जैसे तैसे लोगों के द्वारा बीच बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया गया। तब तक पीड़ित को गले के पास चोट लग चुकी थी तथा पीड़ित के कुछ दांत भी टूट चुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने खोड़ चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस के द्वारा पीड़ित की शिकायत दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है।







Be First to Comment